हर घर हरियाली

Rajeev Singh promotes the Har Ghar Hariyali movement, inspiring families to plant trees, grow home gardens, and make every household a contributor to a greener and healthier India.

🌿 हर घर हरियाली 🌿

हर पौधा एक संकल्प – हर घर एक हरित मंदिर

“हर घर में हरियाली” एक पर्यावरणीय जन-जागरण अभियान है जिसका उद्देश्य है प्रत्येक घर को पेड़ों और पौधों से सुसज्जित करना। यह केवल हरियाली नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश है”।

उद्देश्य:

  • हर नागरिक अपने घर में कम से कम 5 पौधे लगाए

  • घर-आँगन, छत, बालकनी या खिड़की को हरियाली से सजाएं

  • पेड़-पौधों को अपनाकर जीवन को प्रकृति से जोड़ें

🌱 हमारा विश्वास:

जब हर घर में होगा हरियाली का वास, तब स्वस्थ और समृद्ध होगा समाज।”

आइए, मिलकर इस हरित क्रांति का हिस्सा बनें और अपने घर को प्रकृति के रंगों से सजाएं।
हर घर – एक हरित परिवार।

.

“ग्रीन समाज (हर घर हरियाली) केवल पौधे लगाने की पहल नहीं, बल्कि एक स्वच्छ, सुंदर और सतत विकासशील समाज के निर्माण की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब हर घर में हरियाली होगी, तभी पूरे समाज में समृद्धि, संतुलन और पर्यावरणीय स्थिरता संभव होगी। आइए, हम सभी इस हरित परिवर्तन के सक्रिय भागीदार बनें और आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ, सुरक्षित और प्रकृति-सम्मत भविष्य प्रदान करें।”
— श्री राजीव सिंह — संस्थापक, हरित संसार