Contact

Harit Sansar

Email: mail@haritsansar.com

हरित संसार में आपका स्वागत है

हरित संसार — पौधारोपण और जैविक खेती की ओर राजीव सिंह का कदम – एक जन-संवेदनशील पहल है, जिसका उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना और किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान समाज के हर वर्ग को साथ लेकर एक ऐसा वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जहाँ सतत कृषि, स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन को प्राथमिकता दी जाती है।

🌿 हमारा मिशन है कि लोग पर्यावरण के अनुकूल खेती करें, जिसमें रासायनिक खाद और कीटनाशकों की जगह प्राकृतिक और जैविक उपायअपनाए जाएँ। इसके लिए निःशुल्क प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और जैविक बीज व खाद वितरण जैसी सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं।

🌱 इसके साथ ही, नि:शुल्क पौधारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग वृक्षारोपण से जुड़ें और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

हमें विश्वास है कि यदि हम सब मिलकर कार्य करें, तो एक ऐसा भविष्य संभव है जहाँ प्रकृति और कृषि एक साथ फलें-फूलें।

आइए, हरित संसार मिशन का हिस्सा बनें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा, टिकाऊ और स्वच्छ भविष्य तैयार करें। 🌍🌱

हर घर हरियाली, हर खेत जैविक – यही है हरित संसार का संकल्प।